दिल्ली में भी लागू करेंगे NRC, खतरनाक होती जा रही है स्थिति : मनोज तिवारी

दिल्ली में भी लागू करेंगे NRC, खतरनाक होती जा रही है स्थिति : मनोज तिवारी
X
भाजपा दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी (BJP Delhi Chief Manoj Tiwari) ने असम की तर्ज पर दिल्ली (Delhi) में भी भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) NRC लागू करने की बात कही है।

भाजपा दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी (BJP Delhi Chief Manoj Tiwari) ने असम की तर्ज पर दिल्ली (Delhi) में भी भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) NRC लागू करने की बात कही है। मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कहा कि दिल्ली में भी एनआरसी लागू करने की जरूरत है। बाहर के लोगों की वजह से दिल्ली की स्थिति खतरनाक हो गई है। जो अवैध अप्रवासी जो यहां बस गए हैं, वे सबसे खतरनाक हैं, हम यहां पर भी एनआरसी को करेंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (National Register of Citizens) एनआरसी की लिस्ट जारी कर दी गई है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई एनआरसी की फाइनल लिस्ट में 3,11,21,004 लोगों को शामिल किया गया है। जबकि लिस्ट में 19,06,657 का नाम शामिल नहीं किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story