Mausam ki Jaankari: दिल्ली में ठंड से बढ़े कोहरे ने बिगाड़ी हवा की गुणवत्ता, AQI का लेकर अलर्ट जारी

Mausam ki Jaankari: दिल्ली में ठंड से बढ़े कोहरे ने बिगाड़ी हवा की गुणवत्ता, AQI का लेकर अलर्ट जारी
X
Mausam ki Jaankari: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

राजधानी में शीतलहर जारी है। दिल्ली वालों को ठंड से कोई निजात नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह ठंड और बढ़ने की संभावना है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं एक दिन पहले यानि रविवार को 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हवा में नमी का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इस वजह से ठिठुरन बढ़ सकती है। साथ ही सुबह मध्यम कोहरा रहने का अनुमान भी जताया है। आशंका है कि राजधानी में आने वाले कुछ दिनों का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं कोहरे की वजह से कई इलाकों में दृश्यता कम रही और सफदरजंग में सुबह दृश्यता 1,000 मीटर से घटकर 600 मीटर देखने को मिली।

हालांकि, तेज हवा चलने से हवा की गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 310 दर्ज किया गया। यह बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। यह एक दिन पहले तक गंभीर श्रेणी में था।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और ज्यादा गलन देखने को मिलेगी। यह ठंड जनवरी के पूरे महीने देखने को मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वार्म फ्रंट आने की वजह से आसमान में बादल छाया हुआ है। अभी यह बादल ऊपर है जैसे ही यह बादल नीचे आएगा वैसे ही हल्की बारिश होने की संभावना है। सूरज का दीदार होना भी मुश्किल है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story