मौसम की जानकारी : दिल्ली में टूटा 119 साल का रिकॉर्ड, सबसे सर्द रहा आज का दिन

मौसम की जानकारी : दिल्ली में टूटा 119 साल का रिकॉर्ड, सबसे सर्द रहा आज का दिन
X
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेह में तापमान में गिरावट से सिंधु नदी जम गई है। द्रास सेक्टर में माइनस 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें को दिल्ली में आज तापमान 2.4 डिग्री रहने की उम्मीद है।

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) : इन दिनों देश के कई हिस्सों में कड़ाके के ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में तापमान 4 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में आज 119 साल बाद दिसंबर महीने का यह दिन सबसे सर्द रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज सबसे सर्द दिन है। 119 साल बाद आज सबसे ज्यादा सर्दी पड़ी है।

भारतीय मौसम विभाग मुताबिक 119 साल बाद आज सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली में दोपहर 2:30 बजे तापमान में असामान्य रूप से गिरावट दर्ज की गई है। ढाई बजे सफदरजंग में सबसे कम 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

2.4 डिग्री पहुंच सकता है तापमान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेह में तापमान में गिरावट से सिंधु नदी जम गई है। द्रास सेक्टर में माइनस 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें को दिल्ली में आज तापमान 2.4 डिग्री रहने की उम्मीद है।

विजिबिलिटी 40 से 50 मीटर दर्ज की गई

मौसम वैज्ञानिकों ने बढ़ती ठंड का कारण कोहरे बताया है। उनका मानना है कि कोहरे की वजह से सूरत की रोशनी जमीन तक नहीं पहुंच रही इस कारण तापमान में गिरावट हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कोहरा छाया हुआ था। इस दौरान विजिबिलिटी 40 से 50 मीटर की दर्ज की गई थी। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें रद्द कर दी गई। उड़ानों पर भी फर्क पड़ा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story