मौसम की जानकारी : दिल्ली एनसीआर में मुसलाधार बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

देश के कई राज्यों में बारिश से हाहाकर मची हुई है तो वहीं राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी से बरसात ने राहत दी है। सोमवार बकरी ईद के मौके पर दिल्ली और एनसीआर में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया।
दिल्ली के मोती बाग इलाके में मूसलाधार बारिश हो रही है वहीं धौला कुंआ, पंजाबी बाग, इंद्रलोक जैसे इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश की वजह से सड़कों पर लंबा जाम लग गया है।
मौसम विभाग रविवार को कहा था कि दिल्ली में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। सोमवार से अगले तीन दिनों तक दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना है। दिल्ली में मानसून का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS