मौसम की जानकरी: दो दिन बाद क्रिसमस डे पर ऐसा रहेगा दिल्ली में मौसम, पहले से कर लें तैयारियां

25 दिसंबर को पूरी दुनिया में हर साल क्रिसमस डे मनाया जाता है। इस दिन को बड़ा दिन भी कहा जाता है। तो आइए जानते हैं कि बड़े दिन को कैसा मौसम होने की संभावना है।
राजधानी में लगातार पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। 23 दिसंबर को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 25 दिसंबर को ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। शहर में बूंदाबांदी भी हो सकती है।
क्रिसमस डे पर मौसम दिन के तापमान में और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और ज्यादा गलन देखने को मिलेगी। यह ठंड जनवरी के पूरे महीने देखने को मिल सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वार्म फ्रंट आने की वजह से आसमान में बादल छाया हुआ है। अभी यह बादल ऊपर है जैसे ही यह बादल नीचे आएगा वैसे ही हल्की बारिश होने की संभावना है। सूरज का दीदार होना भी मुश्किल है।
वहीं मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि हल्की बूंदाबांदी होने से खेती पर अच्छा प्रभार पड़ेगा। इस दौरान पुरवा और पछिया हवा चलेगी, जिस वजह से सूर्य के प्रकाश की रोशनी न के बराबर देखने को मिलेगी और ठंड का कहर जारी रहेगा। ऐसे में बारिश होगी और ठंड बढ़ जाएगी, तो स्थानीय लोगों को ठंड से बचने के लिए काफी कपड़े पहनने होंगे और साथ ही आप बारिश के वक्त घर पर रहे आगर बाहर निकल रहे हैं तो बारिश से बचने के लिए रेनकोट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS