Mausam ki Jankari: 1901 में पड़ी थी ऐसी ठंड, 4 डिग्री पहुंचा पारा, बारिश से हो सकता है नए साल का स्वागत

Mausam ki jankari: दिल्ली में लगातार ठंड का कहर जारी है। दिल्ली की सर्दी नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। शहर पूरी तरह कोहरे से ढका हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर शहर का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस था।
लोगों पर सर्दी का सितम कम ही नहीं हो रहा और लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। दिल्ली का सर्दी इससे पहले लंबी शीतलहर के रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है। पिछले 14 दिनों से लगातार शीतलहर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो तापमान अभी और गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार की ठंड ने पिछले 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले साल 1901 में इतनी जबरदस्त ठंड पड़ूी थी। 1901 के बाद यह दूसरी बार है जब इतनी कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली रविवार तक ऐसी ठंड होने की संभावना है। शनिवार और रविवार को भी न्यूनत तापमान 4 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। जिस वजह से सुबह के समय शीतलहर चल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 1 और 2 जनवरी को बारिश होने की उम्मीद है। पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी हो सकती है, जिस वजह से फिर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS