Mausam Ki Jankari: जानें दिल्ली में 1901 से लेकर 2019 तक बीते 118 साल में कब-कब पड़ी सबसे ज्यादा सर्दी, ये हैं रिकॉर्ड

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में शनिवार का दिन सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। शहर का सुबह का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बताया जा रहा है कि इस बार की सर्दी ने 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले 1901 में इतनी भयंकर सर्दी हुई थी। यह इस सदी की दूसरी सबसे सबसे भयंकर सर्दी है। कोहरे ने राजधानी को पूरी तरह ढक दिया है। घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो गई और इसका असर सड़कों पर वाहनों की आवाजाह पर पड़ा। इस ठंड ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है।
वहीं हवाईअड्डा के पास पालम में 3.1 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 1.7 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में 1.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। घना कोहरा होने की वजह से पालन वेधशाला इलाके में शून्य दृश्यता रही।
हवाईअड्डे के एक अधिकारी का कहना है कि ठंड का असर उड़ानों पर भी पड़ रहा है। घना कोहरा होने की वजह से दिल्ली हवाईअड्डे से चार विमानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। वहीं खराब दृश्यता होने की वजह से 24 ट्रेनों में दो से पांच घंटे तक की देरी हुई। बढ़ती ठंड का असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिल रहा है। गुणवत्ता बिगड़ने की वजह तापमान में गिरावट, उच्च नमी और हवा की कम गति बताई जा रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिन और ठंड से राहत नहीं मिलेगी। आने वाले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। कुछ दिन और सूरज का दीदार होना मुश्किल है।
मौसम विभाग का कहना है कि 1992 में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस और 11 दिसंबर 1996 को 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 27 दिसंबर 1930 में को शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया था जो कि रिकॉर्ड है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान केवल 1919, 1929, 1961 और 1997 में 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर 2019 में औसत अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार तक 19.85 डिग्री से. दर्ज किया गया था। संभावना है कि 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19.15 डिग्री सेल्सियस पंहुचे। राजधानी में 1992 के बाद केवल चार साल 1997, 1998, 2003 और 2014 में इतने दिन तक लगातार ठंड देखी गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS