Mausam Ki Jankari : सुबह-सुबह की बारिश से दिल्ली का मौसम खुशनुमा, जलभराव से कई जगह जाम की स्थिति

Mausam Ki Jankari : सुबह-सुबह की बारिश से दिल्ली का मौसम खुशनुमा, जलभराव से कई जगह जाम की स्थिति
X
राजधानी दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से मौसम सुहाना बना हुआ है। राजधानी में तीन दिन से रूक-रूककर बारिश हो रही है। बारिश का सिलसिला गुरूवार को भी देखने को मिला। बारिश की वजह से दिल्ली के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह-सुबह बारिश होने की वजह से ऑफिज जाने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इधर बारिश के शुरूआती दिनों में ही दिल्ली की सड़कों पर जलभराव से जाम लग रहा है।

Image Credit : Twitter

जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। जाहिर है कि पहली बारिश में ही केजरीवाल सरकार की पोल खुल गई है। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को भी हल्की बारिश ने दिल्ली में मौसम सुहाना बनाए रखा। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेंटीग्रेट रहा वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। जोकि सामान्य तापमान से तीन डिग्री नीचे है।

शुरूआत में मानसून कमजोर नजर आया लेकिन गर्मी बढ़ने व बादल बनने से बारिश की संभावनाएं लगातार बन रही हैं। शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मानसून की झमाझम व मूसलाधार बारिश 21 जुलाई के बाद से ही शुरू होगी। वहीं हरियाणा, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है।

Image Credit : Twitter

वहीं देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गया है। बिहार में बाढ़ से 67 लोगों की मौत हो गई। वहीं असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। बिहार में 12 जिले पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में हैं। अभी तक कुल 109 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में कुल 47 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं असम के 29 जिलों में बाढ़ से कुल 57 लाख लोग प्रभावित हैं। दोनों राज्य की सरकारें बाढ़ पीड़ितों की हर मदद करने की कोशिश कर रही है। राहत-बचाव कार्य तेजी से हो रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story