Mausam Ki Jankari : मानसून ने राजधानी दिल्ली में की फिर से बौछार, सुहाना हुआ मौसम

Mausam Ki Jankari : मानसून ने राजधानी दिल्ली में की फिर से बौछार, सुहाना हुआ मौसम
X
राजधानी दिल्ली में आज की सुबह उमस भरी से शुरू हुई, हालांकि कुछ देर के बाद ही राजधानी के कई इलाकों में रूक रूककर धीमी बारिश हुई। बारिश से दिल्ली का मौसम बेहद सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने पहले ही शनिवार को बारिश का फोरकास्ट जारी किया था। दो दिनों से दिल्ली में धूप निकली रही जिससे तापमान में थोड़ी वृद्धि देखी गई। इस दौरान उमस भरी गर्मी का माहौल रहा।

बीते कुछ दिनों से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून ने खूब बौछार किया। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावनाएं बनी रहेंगीं। दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेट के आस-पास रहने की संभावना है।

बिहार में बारिश थमा, निकली धूप

राजधानी पटना समेत कई हिस्सों में बीते दो दिनों से धूप निकल रहा है। बाढ़ से परेशान हो चुके बिहार में धूप ने थोड़ी राहत दी है। बताया जा रहा है कि कई हिस्सों में जलस्तर कम हो रही है। बाढ़ के हालात सुधर रहे हैं। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि बादल छाए हुए हैं। मालूम हो कि बिहार में बाढ़ की चपेट में आने से करीब 97 लोगों की मौत हो गई है। वहीं असम में भी बाढ़ का कहर जारी है।

झारखंड और मध्य प्रदेश में बारिश के लिए दुआएं

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बारिश न होने की वजह से किसान चिंताग्रस्त हो गए हैं। कई दिनों से बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ठीक यही हालात झारखंड में है, कई जिलों में सूखे की नौबत आ गई है। हालात ये हैं कि धान की रोपाई प्रभावित हो गई है। सामान्य से कम बारिश होने की वजह से राज्य के किसान चिंतित हैं हालांकि कृषि विभाग ने कहा है कि राज्य में सूखे से निबटने के लिए तैयारी की जा रही है। किसानों को वैकल्पिक कृषि का उपाय बताया जाएगा।

केरल में बारिश का कहर

केरल में भारी बारिश का दौर जारी है, पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। सात मछुआरे लापता बताये जा रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य में रेड अलर्ट जारी कर रखा है। राज्य में 19 से 22 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story