Mausam Ki Jankari : राजधानी में ठंड का कहर जारी, आने वाले 7 दिनों में घने कोहरे के आसार

Mausam Ki Jankari : देश की राजधानी में लगातार जमकर ठंड पड़ रही है। आज 26 दिसंबर को सुबह तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। शहर में सुबह कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 22 साल बाद दिसंबर महीने में अब तक का सबसे ठंडा और लंबा दिन दर्ज किया गया है। इससे पहले ऐसी ठंड 1997 में पड़ी थी। 1997 में 17 दिन ऐसी खतरनाक ठंड देखने को मिली थी। इस बार ऐसी लगातर भीषण ठंड का दसवां दिन है।
बीते बुधवार को शहर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि शहर में दिन में भी शीत लहर चल रही है। इस साल अब तक 10 कोल्ड डे हो चुके हैं। संभावना है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है।
आने वाले दिनों में तापमान 18 से 4 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनों को भी रद्द करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर तक शीत लहर जारी रह सकती है। रात और सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है।
हवा हुए बेहद खराब
इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी के अंदर दर्ज की गई है। बुधवार सुबह दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 369 पर दर्ज किया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS