Mausam Ki Jankari : दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना, शाम को होगी झमाझम बारिश

Mausam Ki Jankari : दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना, शाम को होगी झमाझम बारिश
X
दिल्लीवासियों को आज उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। आज यानी मंगलवार की सुबह राजधानी दिल्ली समेत आस पास के क्षेत्रों में 29 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन उमसभरी गर्मी रहेगी। वहीं कई राज्यों में आज बारिश की संभावना है। इधर जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के कारण फिर से अमरनाथ यात्रा को स्थगित करना पड़ा।

बिहार में हो सकती है बारिश

बिहार की राजधानी पटना और उससे सटे इलाकों में बारिश की संभावना है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बारिश का माहौल बन रहा है। इस बीच राजधानी पटना का तापमान भी कम देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार पटना व आस पास के क्षेत्रों में 24 घंटों के अंदर बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के कई जगहों पर सोमवार को बादल छाए रहे, हल्की हवा चल रही थी जिससे मौसम सुहाना बना रहा। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के भीतर राज्य के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। आने वाले 24 घंटों के भीतर रायसेन, कटनी, गुना, सिवनी , बालाघाट में भारी बारिश की संभावना है। फिलहाल भोपाल समेत कई हिस्सों में औसत तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया।

असम में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक असम में बाढ़ ने चार और लोगों को मौत के मुंह में ढकेल दिया। अब तक राज्य में कुल 86 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा विभाग के अनुसार 17 जिलों में बाढ़ के जलस्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कछार एरिया वाले इलाके सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी भी 1348 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। हालांकि राज्य में राहत बचाव कार्य जारी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story