Mausam Ki Jankari: घने कोहरे के कारण फ्लाइट-ट्रेन प्रभावित, प्रदूषण स्तर 450 के पार

Mausam Ki Jankari: घने कोहरे के कारण फ्लाइट-ट्रेन प्रभावित, प्रदूषण स्तर 450 के पार
X
Mausam Ki Jankari: राजधानी दिल्ली में लगातार ठंड का प्रकोप जारी है। दिल्ली के तापमान में काफी भारी गिरावट देखने को मिल रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Mausam Ki Jankari: इस बार की रिकॉर्ड तोड़ सर्दी ने सबके होश उड़ा दिए हैं। राजधानी के साथ साथ पूरे उत्तर भारत में ऐसी गलन वाली ठंड देखने को मिल रही है। आज सुबह पूरा शहर कोहरे से ढका रहा। दिल्ली के बहादुरगढ़ में काफी घना कोहरा देखने को मिला। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है हवा 80% ह्यूमिडिटी के साथ 8 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब चली। दिल्ली- एनसीआर में घने कोहरे के कारण काफी विजिबलिटी कम रही।

बढ़ती ठंड का असर लोगों के रोजमर्रा के कार्यों के साथ- साथ ट्रेन और फ्लाइट्स पर भी देखने को मिल रहा है। घने कोहरे की वजह से 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और सड़क हादसे भी हो रहे हैं। घना कोहरा जानलेवा साबित हो रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि नए साल के पहले दिन बारिश होने की संभावना है। 3 जनवरी तक ऐसी ही गलन वाली ठंड देखने को मिल सकती है। साथ ही ओले पड़ने की भी संभावना है। बढ़ती ठंड के साथ -साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। वहीं सोमवार को दिल्ली के आनंद विहार का एक्यूआई लेवल 464 और ओखला का एक्यूआई लेवल 494 रिकॉर्ड किया गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story