Mausam Ki Jankari: दिल्ली एनसीआर में 15 फरवरी तक कम हो जाएगी ठंड, सुबह शाम हवा चलने की वजह से ठंडा रहेगा मौसम

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज बदलने की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन में बारिश होने की संभावना है।वहीं इससे इससे पहले दिल्ली में हुई बारिश की वजह से मौसम काफी बदल गया था।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
शनिवार को दिल्ली में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। बीते गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
वहीं दिल्ली का एयर AQI 345 रिकॉर्ड किया गया। वहीं पीएम 10 का स्तर 321 पर पहुंच गया वहीं पीएम 2.5 का स्तर 193 दर्ज किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS