रिकॉर्ड तोड़ सर्दी ने जकड़ी दिल्ली, अलाव के सहारे ठंड से बचाव

रिकॉर्ड तोड़ सर्दी ने जकड़ी दिल्ली, अलाव के सहारे ठंड से बचाव
X
दिल्ली में छह साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह आंकड़ा इस सर्दी के सीजन का अब तक सबसे ठंडा दिन रहा जिसने गत छह साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

राजधानी में गुरुवार को रिकॉर्ड तोड़ सर्दी में जकड़ी दिल्ली में लोगों ने जगह जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश की। दिल्ली में छह साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह आंकड़ा इस सर्दी के सीजन का अब तक सबसे ठंडा दिन रहा जिसने गत छह साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

वहीं घने कोहरे के कारण सड़क, रेल व हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री और पालम में 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सुबह के समय से ही ठंड ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया था। वहीं घने कोहरे ने भी लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया।

सुबह के समय सबसे ज्यादा परेशानी छोटे छोटे स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। ठंड के चलते दिन में कई व्यस्त सड़कों पर भीड़ भाड़ सामान्य दिनों की तुलना में कम दिखी। निजी मौसम कंपनी स्काईमेट वेदर के अनुसार दिल्ली भीषण सर्दी की गिरफ्त में आ गई है। सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 दिसंबर को देखने दर्ज किया गया।

गिरते तापमान और घने कोहरे ने दिल्ली के लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री और पालम में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे कम तापमान इससे पहले इन 6 सालों में दर्ज नहीं किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर काफी कम हो गया है। तापमान में गिरावट के साथ कोहरा भी आज काफी घना हो गया। पालम हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 100 मीटर के आसपास पहुंच गई जिससे उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है जिससे कोहरा और घना होने की आशंका है। कोहरा बढ़ने के कारण प्रदूषण भी दिल्ली और आसपास के शहरों में बढ़ कर मध्यम से खराब श्रेणी में पहुंच सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में पिछले हफ्ते की बारिश के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर रहा है जिससे उम्मीद है कि 22 दिसंबर को दिल्ली और इससे सटे शहरों में भी हल्की वर्षा देखने को मिलेगी

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story