नाबालिग प्रेमी जोड़े ने नदी में लगाई छलांग, रिश्ते से नाखुश थे परिजन

नाबालिग प्रेमी जोड़े ने नदी में लगाई छलांग, रिश्ते से नाखुश थे परिजन
X
जैतपुर इलाके में स्थित आगरा नहर में एक प्रेमी युगल ने शुक्रवार शाम छलांग लगा दी। लड़के की उम्र 18 और लड़की की 16 साल बताई गई है। लड़की को नहर से रेस्क्यू करवा लिया गया लेकिन युवक की मौत हो गई।

जैतपुर इलाके में स्थित आगरा नहर में एक प्रेमी युगल ने शुक्रवार शाम छलांग लगा दी। लड़के की उम्र 18 और लड़की की 16 साल बताई गई है। लड़की को नहर से रेस्क्यू करवा लिया गया लेकिन युवक की मौत हो गई। शनिवार दोपहर युवक का शव फरीदाबाद में मिला। मृतक की पहचान पंकज (18) के तौर पर हुई, जो पल्ला हरियाणा का रहने वाला था।

पता चला है कि नहर में कूदने से पहले दोनों ने अपने-अपने परिवार को कॉल कर सूचना भी दी थी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि दोनों के परिवार इनके रिश्ते से नाखुश थे। पुलिस ने बताया लड़की सूरजकुंड फरीदाबाद में परिवार के साथ रहती है। वह ओपन से 10वीं की पढ़ाई कर रही है, जबकि पंकज भी इसी कक्षा का छात्र था। दोनों एक-दूसरे को पंसद करते थे।

यह बात परिजनों को पता चली तो उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने व अलग होने के लिए समझाया गया। लेकिन वे एक-दूसरे से दूर रहने को तैयार नहीं थे। शुक्रवार को पंकज व लड़की दिल्ली के मोलड़बंद एरिया में पहुंचे। यहां लड़के की बहन रहती है। पंकज की बहन ने दोनों को एक साथ देख लड़की के परिवार को कॉल कर दी। लड़की के पिता ने उसे घर भेजने के लिए कहा।

इस बीच पंकज लड़की को लेकर बहन के घर से निकल गया। आगरा नहर पर पहुंचने के बाद पंकज ने बहन को कॉल कर दिया। कहा कि अब उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है, वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। बहन ने उसे समझाया और धैर्य से काम लेने की बात कहीं। इस बीच लड़की ने भी अपने घर फोन कर जान देने की बात कह दी। इसके बाद दोनों ने नहर में छलांग लगा दी।

इसी बीच पंकज की बहन मौके पर पहुंच गई। उसने शोर मचा दिया। लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने समय रहते लड़की को बचा लिया। यह घटना शाम करीब साढे सात बजे की है। लड़की को अस्पताल भेजा गया। रात में ही पंकज की खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार दोपहर पंकज के शव को गौताखारों की टीम ने फरीदाबाद से बरामद किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story