निर्भया गैंगरेप केस: 1 फरवरी को सुबह 6 बजे निर्भया के दोषियों को दी जाएगी फांसी

निर्भया के दोषियों को लेकर आज पटियाला हाउस कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों की याचिका पर सुनवाई करने के बाद नया डेथ वारंट जारी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब उन्हें 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी।
बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्भया गैंगरेप के दोषी मुकेश सिंह की दया चाचिका खारिज कर दी है। मुकेश सिंह उन 6 आरोपियों में शामिल था जिन्होंने 2012 में निर्भया गैंगरेप को अंजाम दिया था।
खबरों की माने तो मुकेश सिंह की दया याचिका की फाइल गुरुवार रात राष्ट्रपति के पास भेजी थी। हाई कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली पटियाला कोर्ट ने चारों आरोपियों को फांसी की सजा दी है उसमे कुछ गलत नहीं है। निर्भया गैंगरेप के चारो आरोपियों को पटियाला कोर्ट ने 22 जनवरी सुबह सात बजे फांसी देने की सजा सुनाई थी।
निर्भया की मां ने दिया ये बयान
निर्भया की मां आशा देवी ने कहा है कि जो मुजरिम चाहते थे वहीं हो रहा है। तारीख पे तारीख। हमारा सिस्टम ऐसा है कि जहां दोषी की सुनी जाती है।
Asha Devi, mother of 2012 Delhi gang-rape victim: Jo mujrim chahte the vahi ho raha hai...tareek pe tareek, tareek pe tareek. Humara system aisa hai ki jahan convict ki suni jaati hai. pic.twitter.com/y3ZdvN52mV
— ANI (@ANI) January 17, 2020
निर्भया के पिता ने किया फैसले का स्वागत
निर्भया के पिता ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के फैसले को लेकर कहा था कि हमें खुशी है कि उन्हें फांसी के फंदे तक पहुंचाने की संभावना बढ़ गई है। हमें भरोसा है कि जैसे ही वह दया याचिका डालेंगे, उसे फिर से रद्द कर दिया जाएगा। चारों को 22 जनवरी को फांसी दी जानी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS