निर्भया कांड : एक दोषी ने घटना के वक्त खुद के नाबालिग होने का किया दावा, दिल्ली हाई कोर्ट में कल होगी सुनवाई

निर्भया कांड में फांसी की सजा का सामना कर रहे चार दोषियों में से एक ने बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। दोषी पवन कुमार गुप्ता ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर घटना के वक्त खुद के नाबालिग होने का दावा किया है।
दोषी ने उम्र जांच नहीं किए जाने के आधार पर लाभ की मांग की है। मामले की गुरुवार को सुनवाई होनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोषी पवन कुमार गुप्ता की याचिका को गुरुवार को सुनवाई के लिए जज सुरेश कुमार कैत के समक्ष सूचीबद्ध किया गया है।
Pawan Kumar Gupta, one of the convicts in Nirbhaya case, moves Delhi HC claiming that he was a juvenile at the time of the offence in December 2012 and his ossification test was not done at that point and should be given the benefit of that. The matter to be heard tomorrow. pic.twitter.com/xGzz5FEUOa
— ANI (@ANI) December 18, 2019
दोषी पवन कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी ने उसकी उम्र का पता लगाने के लिए हड्डियों संबंधी जांच (Ossification Test) नहीं किया। दोषी ने जुवेनाइल जस्टिस कानून के तहत छूट का दावा किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS