Odd Even Scheme : दिल्ली में चार नवंबर से लागू होगा ऑड-ईवन, महिलाओं को मिलेगी छूट

Odd Even Scheme : दिल्ली में चार नवंबर से लागू होगा ऑड-ईवन, महिलाओं को मिलेगी छूट
X
दिल्ली में 4 नवंबर से ऑड-ईवन को लागू कर दिया जाएगा। महिलाओं को इस ऑड-ईवन से छूट दी जाएगी। ऑड-ईवन का समय सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक रहेगा।

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए ऑड-ईवन लागू करने की घोषणा कर दी गई है। दिल्ली सरकार ने 4 नवंबर से ऑड-ईवन लागू करने का ऐलान किया है। ऑड-ईवन को लेकर हुई बैठक के बाद फैसला किया गया है।

जानकारी के मुताबिक ऑड-ईवन का समय सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक रहेगा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना किया जाएगा। 4 नवंबर को पहले दिन ईवन नंबर की गाड़ियां ही सड़कों पर उतर सकेंगी। दूसरी तरफ महिलाओं को ऑड-ईवन से छूट दी गई है। यानि महिलाएं सामान्य दिनों की भांति वाहन चला सकेंगी।

परिवहन विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि निजी सीएनजी गाड़ियों को कोई छूट नहीं दी जानी चाहिए और दोपहिया वाहनों को केवल घंटों में ही छूट दी जा सकती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन विभाग से ऑड-ईवन नियम के बारे में सुझाव मांगे थे।

विभाग ने कहा कि इसके लिए सरकारी दफ्तरों में सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे के बीच पीक आवर्स के दौरान यातायात को कम किया जा सके। केजरीवाल ने घोषणा की थी कि प्रदूषण के कारण और पड़ोसी राज्यों में पराली से दमघोटू धुंध का सामना करने के लिए नवंबर के दौरान ऑड-ईवन नियम लागू किया जाएगा।

इस बार महिला ड्राइवरों को योजना से छूट दी जाएगी। क्योंकि यह सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। बीते साल ऑड-ईवन लागू करने के दौरान महिलाओं को छूट दी गई थी ताकि महिलाओं को अपनी गाड़ियों में सुरक्षा मिल सके।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story