साल 2020 में पहली बार इतना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें क्या है अब नया दाम

साल 2020 में पहली बार इतना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें क्या है अब नया दाम
X
राजधानी में साल 2020 में पहली बार पेट्रोल के दाम बीते रविवार को पेट्रोल की कीमत 11 पैसे और डीजल 6 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। 31 दिसंबर को पेट्रोल 75.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीम 67.96 रुपये प्रति लीटर था। वहीं जनवरी के शुरु में पेट्रोल 1.21 रुपए मंहगा हुआ था।

पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे थे। लेकिन नए साल में पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी दर्ज की गई है। ग्लोबल मारकेट में मजबूत रूख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण पेट्रोल की कीमत में गिरावट की गई है।राजधानी में पेट्रोल के दाम बीते रविवार को पेट्रोल की कीमत 11 पैसे और डीजल 6 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

31 दिसंबर को पेट्रोल 75.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीम 67.96 रुपये प्रति लीटर था। वहीं जनवरी के शुरु में पेट्रोल 1.21 रुपए मंहगा हुआ था। लेकिन आज हुई दामों में पेट्रोल और डीजल में गिरावट से लोगों को राहत मिली है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश के 4 प्रमुख शहर दिल्ली में 75.90 रुपए, कोलकाता में 78.48 रुपए, मुंबई में 81.49 रुपए और चेन्नई में 78.86 रुपए पेट्रोल के दाम हो गए हैं। वहीं अगर डीजल की बात करें तो दिल्ली में 69.11 रुपए, कोलकाता में 71.48 रुपए, मुंबई में 72.47 रुपए, और चेन्नई में 73.04 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

ऐसे करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट चेक

आप SMS के जरिए भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना चेक कर सकते हैं।

इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेज कर दाम चेक करें।

एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेज कर दाम चेक करें।

बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर मैसेज भेज कर दाम चेक करें।

पेट्रोल-डीजल के रेट रोजाना 6 बजे तय होते हैं।

कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। रोज़ाना सुबह 6 बजे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर करती हैं।

Tags

Next Story