पुलिस ने सुलझाया आठ साल पुराना केस, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या

नई दिल्ली (New Delhi) के कापसहेड़ा समालखा (Kapas Hera, Samalkha) इलाके में आठ साल पहले एक युवक को अगवा कर उसकी हत्या कर (Eight Year old Murder case) दी गई थी। इस मामले में पुलिस पिछले आठ साल से जांच कर रही थी। अब जाकर पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवक रवि कुमार की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर (Wife Killed Husband Along With Her lover) की थी। घटना को अंजाम देने के लिए प्रेमी ने अपने चालक की सहायता ली थी।
ब्रेन मेपिंग टेस्ट से आया सच सामने
पुलिस ने बताया कि आठ साल चली लंबी जांच के बाद ब्रेन मेपिंग टेस्ट के जरिए इस मामले की गुत्थी को सुलझा लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मार्च 2011 में रवि कुमार के पिता ने उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में कहा था कि, 22 मार्च को उनका बेटा पत्नी और अन्य लोगों के साथ बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। वर्ष 2011 में 16 अप्रैल को कापसहेड़ा थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। मृतक के पिता को मृतक की पत्नी शकुंतला, कमल सिंघला और शकुंतला के भाई पर शक था। पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की लेकिन कुछ सामने नहीं आया। नवंबर 2017 में पुलिस ने उनका ब्रेन मेपिंग टेस्ट कराया जिसके बाद पुलिस इस केस को सुलझाने में कामयाब हो पाई।
पत्नी उसका प्रेमी और चालक ने मिलकर की थी हत्या
आरोपी कमल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि, 2010 में उसकी शकुंतला से मुलाकात हुई। जिसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन फरवरी 2011 में शकुंतला के घर वालों ने रवि कुमार से उसकी शादी करवा दी। इस वजह से शकुंतला ससुराल में रहने की बजाय अपने मायके में ही रहने लगी थी। उसने बताया कि उसने और शकुंतला में मिलकर ही रवि कुमार को अगवा कर उसकी हत्या की साजिश रची थी। इसे पूरा करने के लिए उसनें अपने चालक गणेश कुमार की भी सहायता ली थी। तीनों ने मिलकर रवि कुमार को अगवा किया था और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। उसके बाद शव के टुकड़े कर के टापुकड़ा गांव में जमीन में दफना दिया था। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को टापुकड़ा गांव में खुदाई कर रवि कुमार की 25 हड्डियां बरामद की हैं। फिलहाल शकुंतला फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS