संजय सिंह का आरोप, भाजपा बिगाड़ना चाहती है दिल्ली की कानून व्यवस्था, अमित शाह हैं इसके पीछे

शाहीन बाग फायरिंग : आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह ने दिल्ली के शाहीन बाग में आज हुई फायरिंग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने भाजपा पर दिल्ली की कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की कानून व्यवस्था बिगाड़ना चाहती है, इसके पीछे गृह मंत्री हैं। दिल्ली का माहौल बिगाड़ा जा रहा है अमित शाह इसके पीछे हैं वो दिल्ली का चुनाव टालना चाहते हैं। अमित शाह और भाजपा हार के डर से दिल्ली में चुनाव नहीं लड़ना चाहती।
शाहीन में हुई फायरिंग पर आप नेता संजय सिंह: दिल्ली की कानून व्यवस्था भाजपा बिगाड़ना चाहती है ,इसके पीछे गृह मंत्री हैं। दिल्ली का माहौल बिगाड़ा जा रहा है अमित शाह इसके पीछे हैं वो दिल्ली का चुनाव टालना चाहते हैं। अमित शाह और भाजपा हार के डर से दिल्ली में चुनाव नहीं लड़ना चाहती। pic.twitter.com/K4XRA1RVaB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2020
शाहीन बाग में फायरिंग
बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग में लगभग 2 महीने से नागरिकता संशोधन अधिनयम (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। शहीन बाग में एक युवक ने जामिया इलाके की तरह फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। हालांकि गनीमत रही फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ।
शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले युवक का नाम कपिल गुर्जर है। पुलिस ने युवक को तत्काल हिरासत में लिया। पुलिस हिरासत के दौरान कपिल गुर्जर ने कहा कि हमारे देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी और किसी की नहीं।
कपिल ने दो राउंड फायरिंग की है। पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है। कपिल दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फिलहाल आरोपी से पुछताछ की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS