कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चार बार विधायक रहे प्रलहाद सिंह साहनी ने थामा AAP का दामन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चार बार विधायक रहे प्रलहाद सिंह साहनी ने थामा AAP का दामन
X
दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) से पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल उनकी पार्टी के चांदनी चौक (Chandni Chowk) से चार बार विधायक रहे प्रलहाद सिंह साहनी (Parlad Singh Sawhney) आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) से पहले दल-बदल का दौर शुरु हो चुका है। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की मौजूदगी में कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और चांदनी चौक (Chandni Chowk) से चार बार विधायक रहे प्रहलाद सिंह साहनी (Parlad Singh Sawhney) ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय समन्वयक (National Co-Ordinator) जितेंद्र बंसल और उनके सहयोगी योगेंद्र राठी, साधना, मुकेश चौहान और भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रबुद्ध भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप सांसद संजय सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत किया।

45 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ा रहा बंसल का परिवार

इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि जितेंद्र बंसल का परिवार पिछले 45 साल से कांग्रेस पार्टी के सात जुड़कर जनहित के काम करता रहा है। अब उन्होंने आप से जुड़ने का फैसला किया है।

भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी के प्रबुद्ध भी 'आप' में शामिल

वहीं भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रबुद्ध का परिचय देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से लगातार प्रबुद्ध देश के दलित और पिछड़े वर्ग की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। दलित समाज की दशा सुधारने के लिए सरकार के समक्ष लगातार अपनी आवाज बुलंद करते रहे हैं।

तिवारी ने साधा निशाना

वहीं इस दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में शामिल कर रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story