Shaheen bagh Firing : शाहीन बाग में युवक ने चलाई गोली, पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली के शाहीन बाग में फायरिंग की खबर सामने आई है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स ने पुलिस बैरिकेड के पास फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। दिल्ली के जामिया इलाके में हुई फायरिंग के दो दिन बाद शाहीन बाग में भी फायरिंग हुई है।शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले शख्स को पुलिस गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि शाहीन बाग में तकरीबन डेढ़ महीने से नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है।
Delhi DCP Chinmay Biswal on incident of firing in Shaheen Bagh: The man had resorted to aerial firing. Police immediately overpowered and caught him. (file pic) https://t.co/6sDVLyMLUS pic.twitter.com/0I6QwpgF0x
— ANI (@ANI) February 1, 2020
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम कपिल गुर्जर है। हाल ही में एक शख्स को हथियार के साथ दिल्ली के शाहीन बाग से गिरफ्तार किया गया था।
दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले करीब डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाल रहे छात्रों पर एक नाबालिग ने फायरिंग की थी। इसमें एक छात्र शादाब घायल हो गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बारे में डीसीपी चिनमय बिस्वाल ने कहा कि एक शख्स ने हवा में फायरिंग की। पुलिस ने तत्काल उसे दौड़ाया और भाग रहे शख्स को दबोच लिया। फिलहाल गिरफ्तार किए गए शख्स से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS