दिल्ली : 6 साल की मासूम के साथ 11 व 12 साल के लड़को ने किया रेप

दिल्ली के आरके पुरम (RK Puram) इलाके से मनवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जिसमें दो नाबालिग लड़कों ने एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर किया है। घटना को अंजाम देने वाले लड़कों में एक की उम्र 11 वर्ष थी और दूसरे की 12 वर्ष। घटना की सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो आरोपियों को पकड़ लिया।
बच्ची ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। जिसके तुरंत बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बच्ची को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों नें बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टी की है। पुलिस ने घटना में कार्रवाई की है और मंगलवार को दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। दोनों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
दक्षिण-पश्चिम जिला डीसीपी से मिली जानकारी के अनुसार घटना आरके पुरम ने करीब 23 सितंबर को रात के दस बजे के आरपास हुई। दोनो आरोपी किशोर बच्ची को पहले से जानते थे। बच्ची को बहलाकर वह दोनों उसे सेक्टर-12 स्थित एक मकान की छत पर ले गए।
वहां ले जाकर उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने घर ने बहुत ढ़ूंढा लेकिन बच्ची कहीं नहीं मिली। तब पीड़िता बच्ची की छोटी बहन ने बताया कि दो लड़के उसे छत की तरफ लेकर गए हैं। बच्ची की मां ये सुनते ही छत की तरफ भागी तो उसने देखा कि बच्ची रोते हुए सीढ़ियों से नीचे आ रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS