दिल्ली में 65 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने लोहे की रॉड से पीट-पीट कर चेहरा बिगाड़ दिया

दिल्ली में 65 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने लोहे की रॉड से पीट-पीट कर चेहरा बिगाड़ दिया
X
दिल्ली के स्वरूप नगर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग (Sixty Five Year Old Man) की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या (Murder) कर दी गई। बुजुर्ग को इतनी बेरहमी से मारा गया था कि पूरा चेहरा बिगड गया था। परिजनों ने एक परिचित व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

दिल्ली (New Delhi) के स्वरूप नगर (Swaroop Nagar) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना में एक 65 वर्षीय वृद्द (Sixty Five Year Old Man) को लोहे की रॉड से बुरी तरह पीट-पीट कर उनकी हत्या (Murder) कर दी है। बुजुर्ग को इतनी बुरी तरह पीट गया कि उनका चेहरा पहचानना भी मुश्किल था। वृद्द का शव मंगलवार देर रात एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। मृतक की पहचान चरण सिंह के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चरण सिंह परिवार के साथ बुराड़ी की आईपी कॉलोनी में रहते थे। वह पेशे से प्लंबर थे। परिजनों ने बताया कि चरण सिंह के साथ 28 वर्षीय बिहार निवासी सरवू भी रहता है। वह साथ में ही खाते पीते थे और प्लंबिंग का काम करते थे। मंगलवार शाम को ही चरण सिंह सरवू के साथ प्लंबर का काम कर 1600 रुपये कमा कर घर लौटे थे। दोनों पास में बने एक खाली प्लॉट के कमरे में सो जाते थे। मंगवार की रात दस बजे के करीब चरण सिंह का बेटा प्लॉट में गया तो उसने अपने पिता को प्लॉट के कमरे में खून से लथपथ पड़ा देखा। उसने शोर मचा पर परिजनों को वहां बुलाया।

परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और सरवू पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि सरवू ने सोते समय चरण सिंह के ऊपर लोहे की रॉड से इतनी बुरी तरह हमला किया कि उनकी आंख नाक समेत पूरा चेहरा कुचला हुआ था। शव के पास में ही लोहे की रॉड भी पड़ी हुई थी। जिसपर खून के निशान लगे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सरवू को तलाश कर रही है। इलाके में दिल्ली सरकार की तरफ से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को हत्या से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे। जिनके आधार पर आधा दर्जन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story