दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा कालकाजी सीट से रह चुके हैं विधायक, जानिए उनके बारे में सब कुछ

कांग्रेस के पूर्व विधायक सुभाष चोपड़ा को दिल्ली कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगाई है। उन्होंने सुभाष चोपड़ा को नया प्रदेश अध्यक्ष चुना है। इससे पहले पूर्व सीएम शीला दीक्षित के निधन के बाद से यह पद रिक्त हो गया था। जिसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी को नए अध्यक्ष की तलाश थी।
रह चुके हैं कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
सुभाष चोपड़ा को दिल्ली इकाई का अध्यक्ष चुनने की जानकारी देते हुए पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चोपड़ा की नियुक्ति की। गौरतलब है कि चोपड़ा पहले भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं।
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव मतदान संपन्न होने के बाद दिल्ली प्रदेश इकाई में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर हलचल बढ़ गई थी। कांग्रेस आलाकमान के सामने बड़ी चुनौती दिल्ली के सामाजिक एवं क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की थी।
इसके साथ ही पार्टी की आंतरिक कलह पर अंकुश लगाने की भी बड़ी जिम्मेदारी थी। जिसकी वजह से अध्यक्ष का चुनाव आवश्यक था। मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी किसी युवा नेता के पक्ष में थे। इसी को देखते हुए दिल्ली में युवा नेताओं के साक्षात्कार भी लिए गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS