Sushma Swaraj Death: बीते एक साल में दिल्ली ने खो दिए ये तीन मुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी की सबसे वरिष्ठ महिला नेता और पूर्व दिल्ली सीएम सुषमा स्वराज का निधन हो गया। 67 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) होने की वजह से एम्स में उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।
लेकिन सबसे ज्यादा प्रभाव हरियाणा और दिल्ली में दिख रहा है। सुषमा स्वराज का जन्म हरियाणा में हुआ और दूसरी तरफ वो दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थी। जिन्होंने शीला दीक्षित से पहले कार्यकाल संभाला था।
साल 2019 के बीते 7 महीनों के अंदर ही दिल्ली ने अपने तीन मुख्यमंत्रियों को खो दिया है। सबसे पहला नाम मदन लाल खुराना का आता है। जिन्होंने 1993 से 1996 तक दिल्ली की सत्ता संभाली।
उसके बाद अक्टूबर-दिसंबर 1998 में सुषमा स्वराज ने दिल्ली के सीएम के रुप में कमान संभाली थी। उसके बाद शीला दीक्षित ने 1998 से लेकर 2003 और फिर 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।
शीला दीक्षित ही वो पहली महिला हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा दिल्ली में अपनी सरकार चलाई। पिछले महीने 20 जुलाई 2019 को दिल्ली में ही उनका निधन हो गया। पिछले साल 28 अक्टूबर 2018 को भाजपा की दिल्ली इकाई के सबसे प्रबल नेता मदन लाल खुलारा का कीर्ति नगर में अपने आवास पर निधन हो गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS