बलात्कारियों को तुरंत सजा की मांग पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी- स्वाति मालिवाल

नई दिल्ली के समता स्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं डीसीडब्ल्यू की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बुधवार को कहा कि वह तभी अपनी भूख हड़ताल तोड़ेंगी जब तक कि बलात्कारियों को छह महीने के भीतर फांसी देने की उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती।
मालीवाल ने मंगलवार रात को जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल की शुरुआत की लेकिन बाद में वह और उनके समर्थक समता स्थल चले गए। समता स्थल पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का स्मारक है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए कई महिलाएं राजघाट के पास स्थित समता स्थल पर पहुंचीं।
मालिवाल ने ट्वीट किया कि मेरी भूख हड़ताल जारी है। हमलोग राजघाट पर यह लड़ाई जारी रखेंगे। मैं तभी अपनी भूख हड़ताल तोड़ूंगी जब तक कि मेरी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। बुधवार को उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि देकर अपने दिन की शुरुआत की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS