मौसम की जानकारी : दिल्ली का चढ़ा पारा, जानें आज का तापमान

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि सुबह 8:30 बजे शहर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता का स्तर 36 प्रतिशत दर्ज किया गया।
सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम अधिकारियों ने इससे पहले अनुमान जताया था कि इस सप्ताह पारा ऊपर चढ़ना जारी रहेगा।
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने कहा था कि मई के शेष दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के कुछ भागों में लू चल सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS