सहेली का बच्चा लेकर भागी महिला, साथ मिलकर पालने का वादा किया था

सहेली का बच्चा लेकर भागी महिला, साथ मिलकर पालने का वादा किया था
X
नई दिल्ली (New Delhi) के संगम विहार (Sangam Vihar) में रहने वाली एक महिला के बच्चा न होने के कारण उसने अपनी गर्भवती सहेली के बच्चे को साथ मिलकर पालने की इच्छा जाहिर की थी। उसके बदले में आरोपी महिला ने गर्भवति को आर्थिक मदद देने का वादा भी किया था। बच्चे की देखभाल के बहाने आरोपी महिला नवजात को लेकर फरार हो गई।

नई दिल्ली (New Delhi) के संगम विहार (Sangam Vihar) की एक महिला ने अपना बच्चा न होने के कारण अपनी सहेली के बच्चे को साथ मिलकर पालने के लिए कहा था। उसके बदले में उसने बच्चे की मां को आर्थिक सहायता देने का वादा भी किया था। देखभाल के लिए एक दिन बच्चे को अपने साथ लेकर गई और फरार हो गई।

राजधानी नई दिल्ली से एक घटना सामने आई है जिसमें एक महिला ने देखभाल करने के लिए अपनी सहेली का बच्चा लिया फिर नवजात को लेकर फरार हो गई। आरोपी महिला शनिवार को शादी करने के लिए साकेत कोर्ट (Saket Court)। नवजात की मां को इस बात की खबर होते ही वह भी कोर्ट पहुंच गई जिसके बाद उन दोनों के बीच झगड़ा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस नें आरोपी महिला रूबी खातून को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा करने के बाद नवजात को रूबी के एक जानकार के घर से बरामद कर लिया गया।

दक्षिण जिला पुलिस आयुक्त अतुल कुमार से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता मीनाक्षी और रूबी गुरुग्राम में एक दुकान में एक साथ काम करती हैं। दोनों संगम विहार में रहती है। जिस कारण दोनों के बीच अच्छी जान पहचान थी। कुछ दिनों पहले जब मीनाक्षी गर्भवती हुई तो रूबी ने उसे बताया कि उसके कोई बच्चा नहीं है और मीनाक्षी के बच्चे को साथ मिलकर पालने की इच्छा जाहिर की। बदले में रूबी ने मीनाक्षी को आर्थिक मदद देने का भी वादा किया। मीनाक्षी उसकी आर्थिक मदद करती रही।

17 सितंबर को मीनाक्षी ने बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद रूबी ने देखभाल करने के लिए नवजात को मीनाक्षी से ले लिया और वादा भी किया कि वो जब चाहे बच्चे से मिल सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ आरोपी बच्चा लेकर फरार हो गई। बच्चा देने के बाद मीनाक्षी ने रूबी को कई बार कॉल किया लेकिन उसका नंबर बंद आता था। उसके घर पर भी ताला लगा हुआ था। इस दौरान शनिवार को मीनाक्षी की साकेत कोर्ट में शादी के बारे में जानकारी मिली और वो भी वहां पहुंच गई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story