बदमाशों से जान बचाकर भागा युवक, लोगों ने बच्चा चोर समझ पीट-पीटकर मार डाला

बदमाशों से जान बचाकर भागा युवक, लोगों ने बच्चा चोर समझ पीट-पीटकर मार डाला
X
गोविंद (Govind) किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा। वह भागते हुए वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया (Wazirpur Industrial Area) की झुगियों में पहुंच गया। इस दौरान बदमाश भी उसका पीछा कर रहे थे। उसने मदद के लिए कई घरों के दरवाजे के खटखटाए, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान यशवंत ने दरवाजा खोला और बच्चा चोर का हल्ला मचाकर उसे पीटना शुरू कर दिया।

राजधानी दिल्ली के अशोक विहार (Ashok Vihar) थाना इलाके में गत तीन सिंतबर को देर रात करीब 2:30 बजे दो बदमाश एक युवक को चाकू दिखाकर लूटने लगे। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा और मदद के लिए लोगों के घरों का दरवाजा खट-खटाने लगा। इस पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। एक शख्स ने दरवाजा खोला भी तो उसने युवक से बातचीत ही नहीं की, बल्कि उसे बच्चा चोर (Child Thief) समझाकर पीटने लगा।

बचाव में आए लोगों को भी पीटा

इस दौरान अन्य लोग भी वहां इक्ट्ठा हो गए और उन्होंने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल को लेकर अस्पताल गई, जहां दो हफ्तों तक लगातार हुए उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

जेल भेजे गए तीन आरोपी

दो दिन पूर्व अचानक तबीयत खराब हुई तो उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम गोविंद (27) है। डीसीपी (नार्थ-वेस्ट) विजयंता आर्य ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों के नाम यशवंत कुमार, राकेश यादव और फूलचंद है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

मजदूरी करता था गोविंद

जानकारी के मुताबिक गोविंद, बी-ब्लॉक, अशोक नगर में अपनी मां के साथ रहता था। वह मजदूरी का काम करता था। गत तीन सितंबर को वह अपने दोस्त सुरेश के साथ रेलवे लाइन पर बैठकर बात कर रहा था। इसी दौरान सुरेश पानी लेने चला गया। सुरेश के जाते ही दो बदमाश चाकू लेकर गोविंद के पास आये और उससे लूटपाट करने की कोशिश करने लगे।

बच्चा चोर समझकर पीटा

इसके बाद गोविंद किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा। वह भागते हुए वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया की झुगियों में पहुंच गया। इस दौरान बदमाश भी उसका पीछा कर रहे थे। उसने मदद के लिए कई घरों के दरवाजे के खटखटाए, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान यशवंत ने दरवाजा खोला और बच्चा चोर का हल्ला मचाकर उसे पीटना शुरू कर दिया।

हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा युवक

शोर सुनकर आसपास के लोग भी उठ गए और उन्होंने भी उसे पीटना शुरू कर दिया। गोविंद हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कि वह बच्चा चोर नहीं है बल्कि पास ही में रहता है। लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। वह उसे लाठी-डंडों से पीटते रहे। लोगों ने उसे इतना पीटा की वह अधमरा हो गया। इसी दौरान यशवतं ने पुलिस को फोन कर बच्चा चोर पकड़ने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि गोविंद खून से लथपथ हालात में जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस उसे लेकर अस्पताल गई, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। अचानक हुई तबीयत खराब के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story