दिल्ली के खेल स्टेडियम की लाइट पर चढ़ा युवक, पुलिस के पहुंचने पर उठाया ये कदम

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम की हाई मास्ट लाइट के ऊपर युवक चढ़ गया। तनख्वाह न मिलने पर युवक ने ये कदम उठाया था। छत्रसाल स्टेडियम में हाई मास्ट लाइट पर चढ़े एक शख्स को पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद नीचे उतारा।
जानकारी के मुताबिक शख्स का नाम जोश (52) है। बताया जा रहा है कि युवक हाई मास्ट लाइट पर चढ़ने के बाद आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। पुलिस के लाख सझाने के बाद वह नीचे उतरा। मॉडल टाउन थाना पुलिस शख्स से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, जोश करीब ढ़ाई साल पहले काॅन्ट्रैक्ट पर स्टेडियम में चपरासी की नौकरी पर लगा था। इसके बाद से उसे सैलरी नहीं मिली थी। इसके चलते वह मंगलवार सुबह हाई मास्ट लाइट पर चढ़ गया। दमकल विभाग अधिकारी ने बताया कि उन्हें 11:45 बजे शख्स के चढ़ने की सूचना मिली। करीब सात घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS