लूटपाट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

केशवपुरम थाना इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश युवक से उसका ज्वैलरी बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। बैग में लाखों रुपये की ज्वैलरी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को खून से लथपथ हालत में अस्पताल लेकर गई, जहां उसका उपचार जारी है।
घायल युवक का नाम केसर है। पुलिस ने केसर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, केसर, केशवपुरम इंडस्ट्रियल इलाके में सपरिवार रहता है। वह एक ज्वैलर की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को वह करोल बाग स्थित दुकानों से सोने की ज्वैलरी लेने गया था। कई दुकानों से ज्वैलरी लेने के बाद वह वापस अपनी दुकान पर लौट रहा था।
जैसे ही वह स्वास्थ्य मार्ग स्थित जिम के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। दोनों युवकों ने हेलमेट पहना हुआ था। उसी बीच एक युवक बाइक से उतरा और केसर से ज्वैलरी से भरा बैग छीनने लगा। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके कंधे पर गोली मार दी।
गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद बदमाश उससे उसका बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल केसर को लेकर अस्पताल गई, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS