गली में खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक ने की थी चार शादियां

गली में खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक ने की थी चार शादियां
X
राजधानी के करावल थाना नगर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कहा जा रहा कि मृतक की हत्या सट्टेबाजी को लेकर की गई है।

नई दिल्ली के करावल नगर थाना गली में खड़े एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मृतक का नाम जावेद फाइटर (42) है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है। सूत्रों की माने तो जावेद सट्टे का काम करता था,

उसी के चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार, जावेद, डी-4 संजय मोहल्ला, भजनपुरा में सपरिवार रहता था। परिवार में चार पत्नियां और अन्य सदस्य है। जावेद ने चार माह पूर्व ही चौथी शादी की थी, 16 साल पहले मृतक ने धर्म परिवर्तन कर पहली शादी की थी। जावेद ने अपनी पत्नी से कहा कि वह शिव विहार जा रहा है, थोड़ी देर में वापस आ जाएगा।

वहां से आने के बाद वह रात को 10:30 बजे गली में अकेला खड़ा था। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। जावेद के सीने और पेट में करीब पांच गोलियां लगीं हैं। सूचना मिलते ही पुलिस उसेे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में पुलिस को पता चला कि धर्म परिवर्तन करने के बाद उसने अलग-अलग धर्म की चार लड़कियों से शादी की थी। उसकी दो पत्नियां उसे छोड़ चुकी हैं। वह अभी अपनी पहली और चौथी पत्नी के साथ रह रहा था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story