खेसारी लाल के इस गाने पर आम्रपाली दुबे ने बनाई रील, बोली- आज खुश तो बहुत होंगे तुम

खेसारी लाल के इस गाने पर आम्रपाली दुबे ने बनाई रील, बोली- आज खुश तो बहुत होंगे तुम
X
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट से खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने 'मुंह मारे राजा' (Muh Mare Raja) पर एक रील शेयर की है।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के चाहने वालों की कमी नहीं है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज को शेयर करके फैंस को एंटरटेन करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

आम्रपाली दुबे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Aamrapali Dubey Instagram) से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक रील शेयर की है। जिसमें आम्रपाली दुबे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इसी महीने रिलीज हुए गाने 'मुंह मारे राजा' (Muh Mare Raja) पर एक्टिंग करती दिखाई दे रही है। आम्रपाली ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आज खुश तो बहुत होगे तुम, हांय?" आम्रपाली के इस रील को अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और इसी के साथ उनके फैंस कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस पर अपना प्यार भी लुटा रहे हैं।

खेसारी लाल यादव का 'मुंह मारे राजा' गाना 3 दिसंबर को 'ब्लू बीट भोजपुरी' (Blue Beat Bhojpuri) के यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया गया है। इस गाने को अब तक 4.4 मिलियन लोग देख चुके हैं। इस गाने में खेसारी के साथ महिमा सिंह (Mahima Singh) नजर आ रहीं है। इस गाने को खेसारी लाल ने अपनी आवाज में गाया है। गाने के लिरिक्स प्रिंस प्रियादर्शी (Prince Priyadarshi) ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक प्रियांशू सिंह (Priyanshu Singh) ने कंपोज किया है।

Tags

Next Story