करोड़ों की संम्पति के मालिक हैं किंग खान के बेटे अबराम, पूरी दुनिया है क्यूटनेस की दीवानी

बॉलीवुड की दुनिया में स्टार किड्स किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। कुछ स्टार किड की पॉपुलैरिटी बचपन से ही किसी सफल एक्टर से कम नहीं होती है। फैन बेस हो या फिर नेट वर्थ हर चीज में वे एक सुपरस्टार के बराबर होते हैं। इसी लिस्ट में एक नाम है अबराम खान (Abram Khan) का। शाहरुख खान (Shahrukh khan) और गौरी खान (Gauri Khan) के इस लाडले को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। आठ साल की उम्र में इनकी क्यूटनेस का पूरी दुनिया में परचम है। फैंस इनकी तस्वीरों को जमकर पसंद करते हैं और इनके क्यूट फोटोज का इंतजार सभी को होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि छोटी उम्र से ही सुर्ख़ियों में रहने वाले अबराम की नेट वर्थ एक एक्टर के बराबर है।
लोगों के दिलों पर राज करते हैं अबराम
अपनी क्यूटनेस और मासूमियत से अबराम लोगों के दिलों पर राज करते हैं। शाहरुख़ और गौरी के बेटे अबराम का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ था। जन्म से ही यह स्टार किड चर्चा में रहने लगा और इन्हें कई मौकों पर शाहरुख के साथ स्पॉट किया गया है। शाहरुख खान बी-टाउन के सबसे बिंदास डैड्स में से एक हैं। वह अपने बच्चों के साथ एक फ्रेंडली रिलेशन शेयर करते हैं। अबराम को कभी उनकी बहन सुहाना, कभी उनकी मां गौरी तो कभी भाई आर्यन खान के साथ स्पॉट किया जाता है। उनकी एक झलक मिलते ही सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल हो जाती है।
अबराम की इस फिल्म से हो चुकी है बॉलीवुड में एंट्री
वहीं अपनी क्यूटनेस के जरिए अबराम एक साल की उम्र में बॉलीवुड में कैमियो कर चुके हैं जिसके बाद वे काफी सुर्ख़ियों में थे। साल 2014 में आई फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में अबराम को क्रेडिट सीन के वक्त पिता शाहरुख के साथ डांस करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में अबराम की एनर्जी और डांस की खूब तारीफ हुई थी और उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती गयी।
करोड़ों की सम्पति के मालिक हैं अबराम खान
रिपोट्स की माने तो अबराम परिवार के सबसे अमीर सदस्यों में से एक है और फैमिली के लोकप्रिय सदस्य की लिस्ट में है। विकिपीडिया, फोर्ब्स और बिजनेस इनसाइडर रिपोर्ट्स के अनुसार अबराम खान की कुल संपत्ति लगभग 1.5 मिलियन डॉलर है। वहीं इंडियन करेंसी के अनुसार अबराम का टोटल नेट वर्थ 11 करोड़ से अधिक है। इस छोटे खान की पूरी दुनिया दीवानी है और इन्हें शाहरुख खान का ज़ेरोक्स कॉपी भी कहते हैं। इस बात की कई बार पुष्टि की गयी है कि शाहरुख के इस बेटे की बॉलीवुड में एंट्री होगी। खुद किंग खान भी कई मौकों पर यह संकेत देते आ रहे हैं । यह देखना दिलचस्प होगा कि छोटे शाहरुख बॉलीवुड की दुनिया में कब सिक्का जमाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS