आदिपुरुष फिल्म विवाद के बीच, रामायण की माता सीता ने किया कुछ ऐसा, फैन्स बोले- आपके जैसा...

आदिपुरुष फिल्म विवाद के बीच, रामायण की माता सीता ने किया कुछ ऐसा, फैन्स बोले- आपके जैसा...
X
आदिपुरुष फिल्म विवाद के बीच फैन्स की डिमांड पर रामायण में माता सीता की भूमिका निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक अपना सीता माता के रूप में पूजा-अर्चना करते हुए वीडियो शेयर की है।

Adipurush Controversy: आज भी रामायण की जब भी बात आती है, मशहूर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का नाम ही सबसे पहले आता है। हर किसी की जुबान पर ये होता है कि क्या असली में यही सीता माता है क्या। रामायण में दीपिका चिखलिया के किरदार ने हर किसी को मोहित कर दिया था। इतना ही नहीं, दीपिका चिखलिया को सीता के रूप में ही जाना जाता है। वहीं, 1987 में आए इस रामायण शो को आज भी लोग ऑन-स्क्रीन देखते हैं।

आज भी सभी लोग दीपिका चिखलिया को माता सीता के रूप में ही देखते हैं। फैन्स उनपर अपना खुब प्यार लुटाते हैं। इसके साथ ही दीपिका चिखलिया भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सीता के रूप वाली ही वीडियो शेयर करती है। वहीं, फिल्म आदिपुरुष विवाद के बीच एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

दीपिका फिर एक बार बनी सीता

अभी हाल ही में दीपिका द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह साक्षात सीता के रूप में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में वह ऑरेंज कलर की साड़ी पहने हुई हैं और पूजा-पाठ करते हुई दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो को देखने के बाद लोग पुरानी याद को ताजा कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि यह पोस्ट जनता की मांग पर है, मैं आभारी हूं कि मुझे अपनी भूमिका के लिए हमेशा जो प्यार मिला है, मैं सीताजी के रूप में और कुछ नहीं मांग सकती थी।

ये भी पढ़ें... Adipurush ने तीसरे दिन पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा, लगातार हो रही बंपर कमाई

दीपिका के इस वीडियो से गदगद हुए लोग

एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को लोगों के द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने लिखा कि आप हमारे लिए सदा ही पूजनीय हैं। साथ ही दूसरा यूजर ने लिखा कि आपके चरणों में सादर चरण स्पर्श माता जी बचपन से पूजा घर मे आपकी फोटो को पूजते आये हैं।

Tags

Next Story