Adipurush से पहले इन फिल्मों में नजर आ चुकी रामायण की कहानी, जानें कितनी की थी कमाई

Adipurush से पहले इन फिल्मों में नजर आ चुकी रामायण की कहानी, जानें कितनी की थी कमाई
X
प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर आदिपुरुष (Adipurush) बेहद जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इससे पहले भी रामायण की कहानी पर आधारित कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।

Bollywood Movies Based on Ramayana: साउथ एक्टर प्रभास (Prabhas) की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। रामायण की कहानी पर आधारित यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। इसमें प्रभास श्रीराम के किरदार में हैं और कृति सेनन (Kriti Sanon) जानकी की भूमिका अदा कर रही हैं। गौर करने की बात है कि इससे पहले भी भगवान राम के जीवन पर कई फिल्में अलग-अलग दौर में बन चुकी हैं। चलिए एक नजर रामायण से प्रेरित फिल्मों पर डाल लेते हैं।

आरआरआर फिल्म

मोस्ट पॉपुलर फिल्म आरआरआर (RRR) में भी रामायण की कहानी की झलक देखने को मिलती है। फिल्म की आखिर में राम चरण को राम के रूप में दिखाया गया था। यह फिल्म गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड (Golden Globe Award) से लेकर ऑस्कर (Oscars) में अपनी पहचान बना चुकी है। 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी।

रामसेतु

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म रामसेतु रामायण में बताए गए रामसेतु की खोज पर आधारित है। भगवान राम की सेना ने लंका पर चढ़ाई करने के लिए रामसेतु का निर्माण किया था। इसे बनाने की कहानी बेहद दिलचस्प है, लेकिन फिल्म में इसका पूरा मजा खराब होता नजर आया। 152 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई थी।

ये भी पढ़ें: Prabhas देने वाले हैं शादी की गुड न्यूज! Adipurush के इवेंट में कह दी ये बड़ी बात

बाहुबली: द कन्क्लूजन

बाहुबली (Bahubali) में मुख्य दो किरदारों को दिखाया गया है। इनका नाम अमरेन्द्र और महेन्द्र बाहुबली है। यह रामायण के भगवान राम के किरदार से काफी हद तक प्रभावित नजर आते हैं। वहीं, फिल्म में शिवगामी का किरदार काफी हद तक भरत से मेल खाता नजर आया। इसके अलावा भल्लाल देव का किरदार रावण और देवसेना का किरदार मां सीता के रोल से प्रेरित है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1810 करोड़ का कलेक्शन किया था। अगर आपने इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है, तो इसे आसानी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

लव कुश

साल 1997 में आई लव कुश (Love Kush) फिल्म भी रामायण की स्टोरी से काफी हद तक प्रभावित नजर आई। इसमें जया प्रदा और जितेंद्र (Jaya Prada and Jitendra) ने मुख्य भूमिका निभाई है। लोगों ने भी भगवान राम के रूप में जितेंद्र और मां सीता के रोल में जया प्रदा को बेहद पसंद किया था।

Tags

Next Story