ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका तक, बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस जिन्होंने स्टार बनते ही बॉयफ्रेंड को मारी लात

ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका तक, बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस जिन्होंने स्टार बनते ही बॉयफ्रेंड को मारी लात
X
सेलेब्स इंडस्ट्री की चमक में कही खो जाते हैं और पहचान मिलने के बाद वे कभी-कभी अपने प्यार को भी पीछे छोड़ देते हैं। वैसे तो बॉलीवुड में ब्रेकअप और पैचअप एक शब्द ही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की कई मशहूर एक्ट्रेस अपने संघर्ष के दिनों में रिलेशनशिप में थीं और सफलता मिलने के तुरंत बाद उनकी लव स्टोरी का अंत हो गया।

बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री में जब कोई सेलेब्रिटीज बनने का सपना लिए आते हैं तो काफी संघर्ष करना पड़ता है। सेलेब्स इंडस्ट्री की चमक में कही खो जाते हैं और पहचान मिलने के बाद वे कभी-कभी अपने प्यार को भी पीछे छोड़ देते हैं। वैसे तो बॉलीवुड में ब्रेकअप और पैचअप एक शब्द ही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की कई मशहूर एक्ट्रेस अपने संघर्ष के दिनों में रिलेशनशिप में थीं और सफलता मिलने के तुरंत बाद उनकी लव स्टोरी का अंत हो गया।

ऐश्वर्या राय और राजीव मूलचंदानी (Aishwarya Rai and Rajeev Mulchandani)


ऐश्वर्या राय अपने मॉडलिंग के दिनों में राजीव मूलचंदानी से प्यार करती थीं, लेकिन बाद में जब ऐश्वर्या को फिल्म के प्रस्ताव मिल रहे थे, तो दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। आज ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन के साथ शादीशुदा हैं और एक बेटी की प्राउड मॉम है।

आलिया भट्ट और अली दादरकर (Alia Bhatt and Ali Dadarkar)


आलिया भट्ट डेब्यू से पहले अली दादरकर के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों एक दूसरे को स्कूल से जानते हैं और काफी करीब रहे हैं। यह अफवाह है कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बाद आलिया भट्ट ने अली दादरकर को छोड़ दिया और अपने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​को डेट करना शुरू कर दिया। फिलहाल एक्ट्रेस रणबीर कपूर की वाइफ बन चुकी है।

जैकलीन फर्नांडीज और हसन बिन राशिद अल खलीफा (Jacqueline Fernandez and Hassan Bin Rashid Al Khalifa)


श्रीलंकाई बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन बॉलीवुड में डेब्यू से पहले बहरीन के राजकुमार हसन बिन राशिद अल खलीफा के साथ सीरियस रिलेशन में थीं। बाद में, इस कपल ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया जब जैकलीन को इंडस्ट्री से अधिक प्रोजेक्ट्स मिलने लगे और उनसे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप नहीं चल पाया।

अनुष्का शर्मा और जोहेब युसूफ (Anushka Sharma and Zoheb Yusuf)


अनुष्का शर्मा मॉडलिंग के दिनों में जोहेब को डेट कर रही थीं। यह कपल बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौके पाने के लिए मुंबई आई थी। अनुष्का इस मामले में लकी निकली और उनके हाथ लगी शाहरुख खान की 'रब ने बना दी जोड़ी'। अनुष्का शर्मा के सफल होने पर इस कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए और फिलहाल एक्ट्रेस विराट कोहली संग मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चेंट ( Priyanka Chopra and Aseem Merchant)


फैशन इंडस्ट्री में प्रवेश करने से पहले ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा असीम मर्चेंट को डेट कर रही थीं और मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड से अलग हो गयी। आज प्रियंका काफी पॉपुलर हो चुकी हैं और निक जोनस के साथ मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं।

Tags

Next Story