जल्द बजेगी मीका सिंह की शादी की शहनाई, यह हसीना बनीं Mika Di Vohti की विनर

मीका सिंह (Mika Singh) अपनी दुल्हनिया को चुनने में बिजी हैं। स्वयंवर शो 'मीका दी वोटी' (Mika Di Voti) को लेकर खूब चर्चा हो रही है और यह अपने अंतिम पड़ाव में है। शो के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। लेकिन अब इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी लॉन्ग टाइम बेस्टी आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ने मीका दी वोटी का खिताब अपने नाम किया है। वह कुछ हफ्ते पहले शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर शामिल हुई थीं।
शो में शामिल होने के दौरान आकांक्षा पुरी ने कहा कि उन्हें बुरा लगा जब उन्होंने अन्य महिलाओं को अपनी बेस्टी मीका सिंह को जीतने की कोशिश करते देखा। एक्ट्रेस ने कहा कि वह उनकी अच्छी दोस्त थीं और मीका में वे सभी गुण हैं जो वह एक पति में तलाशती हैं। वहीं इंटरव्यू में आकांक्षा ने बताया, "मैं इसके बारे में तब तक बात नहीं कर सकती जब तक इसका प्रसारण नहीं हो जाता। मैं कॉन्ट्रैक्ट के तहत हूं।" खैर, मीका सिंह और आकांक्षा पुरी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं।
मीका दी वोटी पारस छाबड़ा और शहनाज गिल अभिनीत मुझसे शादी करोगे की तर्ज पर है। आकांक्षा पुरी ने कहा है कि मीका सिंह उनके उतार-चढ़ाव में उनके साथ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मीका पारस छाबड़ा के साथ मेरे रिश्ते सहित अतीत के बारे में जानते हैं। मीका दी वोटी को स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा प्रमोट करते हैं। मीका सिंह ने अपनी दोस्त से ही शादी करने का फैसला किया है हालांकि वे शादी करेंगे या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन हमारी तरफ से दोनों को बधाइयां।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS