Teaser Video: राम सेतु को बचाने के लिए जंग में कूदे Akshay Kumar, इस दिन सिनेमा घरों में दस्तक देगी फिल्म

Teaser Video: राम सेतु को बचाने के लिए जंग में कूदे Akshay Kumar, इस दिन सिनेमा घरों में दस्तक देगी फिल्म
X
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म राम सेतु का टीजर वीडियो रिलीज किया जा चुका है। साथ ही इसकी रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। ऐसे में हर कोई फिल्म की कहानी से जुड़ी जानकारी जानना चाहता है। इस रिपोर्ट में आप अक्षय की आने वाली फिल्म की कहानी से लेकर तमाम खास बातें पढ़ सकते हैं।

Ram Setu Teaser Video: बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म रक्षाबंधन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कटपुतली मूवी रिलीज की गई थी। इसके बाद अब अक्षय कुमार अपनी एक और फिल्म को लेकर हाजिर हो चुके हैं। राम सेतु का टीजर वीडियो मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस टीजर में फिल्म की कहानी को लेकर काफी बाते साफ हो चुकी है। वहीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) भी इस फिल्म में अक्षय के साथ नजर आ रही है।

25 अक्टूबर को रिलीज होगी अक्षय की फिल्म

अक्षय कुमार की राम सेतु (Ram Setu) 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका टीजर राम सेतु की रहस्यमयी दुनिया को उजागर करता है। अक्षय कुमार को कहते हुए सुना जा सकता है कि राम सेतु को बचाने के लिए उनके पास केवल तीन दिन का समय है। टीजर वीडियो देखने के बाद अनेक सवाल जहन में आते है कि राम सेतु आखिर क्यों खतरे में है, क्या अक्षय राम सेतु को बचा पाएंगे और कौन वो दुश्मन है, जिससे राम सेतु को खतरा है। इन तमाम सवालों का जवाब आपको सिनेमाघरों में फिल्म देखने के बाद मिलेगा।

अक्षय के साथ कौन-कौन निभाएगा लीड रोल?

राम सेतु फिल्म के टीजर में प्रयोग किया गया बैकग्राउंड म्यूजिक बेहद दमदार है। अक्षय कुमार की फिल्म दीवाली के महापर्व को बेहद खास बनाने वाली है। यह एक एडवेंचर फिल्म है, जो अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के निर्देशन में बनी है। अक्षय के साथ फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez), नुसरत भरुचा (Nushrat Bharucha) और सत्य देव (Satya Dev) लीड रोल की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने अपने लुक में भी बदलाव किया है। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह रामायण के इतिहास से प्रेरित है। दर्शकों के बीच इस फिल्म की कहानी के बारे में जानने के लिए उत्सुकता बनी हुई है।

Tags

Next Story