Bollywood: दुल्हन के जोड़े में Alia Bhatt ने किया रैंप वॉक, जानें क्या रही फैंस की प्रतिक्रिया

Alia Bhatt: गुरुवार को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के शो 'द ब्राइडल कॉउचर' में हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट दुल्हन बनीं और स्टेज पर रैंप वॉक किया। बता दें कि मुंबई में हुए इस कार्यक्रम में वे अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शो स्टॉपर थीं।
शो के लिए आलिया ने क्या पहना
रैम्प वॉक (Ramp Walk) के दौरान रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सफेद शेरवानी पहने नजर आए। साथ ही आलिया ने ब्लैक और सिल्वर लहंगा, डीप नेक ब्लाउज और सिर पर दुपट्टा डाला हुआ था। रैंप पर चलते हुए आलिया ने फोटोग्राफर्स को अलग-अलग पोज और एक्सप्रेशन दिए।
आलिया के आउटफिट और वॉक पर आए रिएक्शन
रैंप वॉक करते हुए अभिनेताओं के कई वीडियो पैपराजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए थे। एक शख्स ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ''वह कम्फर्टेबल नहीं लग रही है और बहुत दिखावटी लग रही है।'' अन्य लोगों ने भी इसी तरह से रिएक्ट किया। वहीं कुछ दूसरे यूजर ने लिखा, "स्पष्ट तरीके से नजर आ रहा है कि वे चलने और अपनी सुंदरता बनाए रखने के लिए स्ट्रगल कर रही हैं।"
एक यूजर ने लिख् है, "वह अजीब लगने के साथ-साथ अजीब दिखती भी है।" एक फैन ने लिखा, "बेचारी लड़की चल भी नहीं सकती। हालांकि पोशाक शानदार है।" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "उन्हें रैम्प वॉक के लिए पहले से रिहर्सल करनी चाहिए थी, लेकिन मैं समझ गया, वे प्रचार और अन्य चीजों में बहुत बिजी हैं।" एक ने लिखा, "कपड़े इतने भारी थे कि आलिया अपना सिर भी ऊपर नहीं उठा पा रही थी और ठीक से चल भी नहीं पा रही थी, लेकिन फिर भी वे सुंदर लग रही हैं।"
Also Read- Kangana Ranaut ने Alia-Ranbir को बताया फर्जी पति-पत्नी की जोड़ी, बोलीं...
आलिया की आने वाली फिल्में
अगर हम आलिया की आने वाली अगली फिल्म की बात करें तो वे "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में नजर आने वाली हैं, जिसमें वे रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आएंगे। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS