बेबी शॉवर सेरेमनी में आलिया भट्ट के चेहरे पर दिखी रौनक, यहां देखें UNSEEN PHOTO

बेबी शॉवर सेरेमनी में आलिया भट्ट के चेहरे पर दिखी रौनक, यहां देखें UNSEEN PHOTO
X
आलिया भट्ट के बेबी शॉवर की फोटो सामने आई है। इसमे एक्ट्रेस अपनी बहन और दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। उनके आउटफिट की बात करें तो आलिया बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही है। रिपोर्ट में देखे कुछ अनदेखी फोटोज...

Alia Bhatt Baby Shower Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का ये साल करियर के लिए काफी खास रहा है। साथ ही उन्होंने पर्सनल लाइफ में भी काफी कुछ पाया है। अप्रेल महीने में एक्ट्रेस की शादी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ हूई। इसके बाद उन्होंने अलग अंदाज में फैंस के साथ प्रेगनेंसी की खुशखबरी शेयर की। अब वो समय आ गया है, जिसका फैंस समेत सेलेब्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आलिया की बेबी शॉवर सेरेमनी की तस्वीरें अब सामने आ चुकी हैं।

आलिाया के बेबी शॉवर की तस्वीरें आई सामने

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने घर बेबी का स्वागत करने के लिए तैयार है। हाल ही में दोनों अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) की निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) में साथ नजर आए थे। इसके बाद अब आलिया एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। इस बार आलिया बेबी शॉवर प्रोग्राम की फोटोज को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अक्सर आलिया का सादगी भरा अंदाज देखने को मिलता है। बेबी शॉवर के मौके पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। आलिया येलो कलर के सिंपल सूट को पहने नजर आई। अपनी सादगी से कहर ढ़ाहती आलिया ने पीले रंग का मांग टीका लगाया हुआ था। इसने उनकी लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना दिया।


आलिया अपनी दोस्त और बहन संग आई नजर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की दोस्त अकांक्षा रंजन (Akanksha Ranjan) ने उनके बेबी शॉवर की तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। फोटोज में आलिया के साथ उनकी बड़ी बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) और बेस्ट फ्रेंड अकांक्षा रंजन नजर आ रही है। अपनी बहन और फ्रेंडस संग आलिया ये खास पल इंजॉय करती दिख रही हैं। बेबी शॉवर की फोटो को देख लग रहा है कि आलिया के चेहरे पर पहले से भी ज्यादा रौनक नजर आ रही है। प्रेगनेंसी के बाद भी आलिया एक्टिव होकर काम कर रही है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें काम करना बेहद पसंद है और इसके लिए कोई भी चीज उनके लिए बाधा के रूप में सामने नहीं आती है।

Tags

Next Story