Video: रणवीर के सामने आलिया ने खोली सुहागरात की पोल, मायूस होकर बोलीं एक्ट्रेस- 'इतनी थकावट कि बस...'

Video: रणवीर के सामने आलिया ने खोली सुहागरात की पोल, मायूस होकर बोलीं एक्ट्रेस- इतनी थकावट कि बस...
X
इस साल अगर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कोई खबर सुर्खियों में रही है तो वो है फैंस के फेवरेट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी। अब इस कपल ने अपने रिश्ते की शुरुआत की है। वहीं आलिया प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। आलिया भट्ट 'कॉफी विद करण' सीजन 7 (koffee with karan 7) में नजर आएंगी और आलिया शादी के बाद पहली बार इंटरव्यू देंगी।

इस साल अगर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कोई खबर सुर्खियों में रही है तो वो है फैंस के फेवरेट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी। इसी साल अप्रैल में दोनों ने अपने रिश्ते को एक नाम दिया और दोनों ने शादी कर ली। अब इस कपल ने अपने रिश्ते की शुरुआत की है। वहीं आलिया प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में आलिया ने खुद इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया। अब आलिया भट्ट 'कॉफी विद करण' सीजन 7 (koffee with karan 7) में नजर आएंगी। ऐसे में एक्ट्रेस के चाहने वाले उनसे जुड़ी हर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

फैंस स आस में थे कि आलिया और रणबीर शादी के बाद पहली बार इस शो में नजर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं होगा। आलिया रणबीर के साथ नहीं बल्कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ करण के शो में शिरकत करेंगी। 'गली बॉय' के बाद रणवीर और आलिया एक बार फिर करण जौहर निर्देशित 'रॉकी और रानी की लवस्टोरी' में साथ नजर आएंगे, ऐसे में दोनों 'कॉफी विद करण' में साथ नजर आएंगे। इस बीच दोनों अपनी मैरिड लाइफ को लेकर कई खुलासे करते नजर आएंगे। इस दौरान की क वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में रणवीर भी सेक्स और बेडरूम सीक्रेट्स को लेकर बात कर रहे हैं।

कॉफी विद करण का सीजन भी काफी मजेदार होने वाला है क्योंकि इसमें आलिया अपनी नई शादी के कई राज भी खोलने वाली हैं। शो का एक नया प्रोमो भी शेयर किया गया है जिसमें करण आलिया से शादी के बारे में सवाल पूछते हैं, जिस पर आलिया बड़ी चतुराई से कहती हैं कि सुहागरात जैसा कुछ नहीं होता है क्योंकि हम शादी के बाद काफी थक जाते हैं। इस बयान से साफ है कि आलिया और रणबीर अपनी शादी से इतने थक गए थे कि उन्होंने अपना हनीमून भी नहीं मनाया। वीडियो में करण आलिया से पूछते हैं कि शादी के बाद कौन सा भ्रम टूटा हैं उस पर एक्ट्रेस बेबाक होकर बोलती है सुहागरात का। वहीं करण रणवीर सिंह से पूछते हैं कि क्या उनी कोई सेक्स प्ले लिस्ट है जिसपर एक्टर मुंह से अलग-अलग सुर निकालने लगते हैं। 7 जुलाई को हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले 'कॉफी विद करण 7' का पहला एपिसोड देखने के बाद पता चलेगा कि आलिया अपनी शादी के बारे में और खुलासा करेंगी या नहीं।

Tags

Next Story