आलिया से पहले ये हसीनाएं बन चुकी हैं कपूर खानदान की बहूएं, कोई हैं बेहद मशहूर तो कोई बिलकुल अंजान

कपूर फैमिली (Kapoor Family) वह खानदान है जिसके बिना बॉलीवुड अधूरा माना जाता है क्योंकि इस परिवार से निकला हर व्यक्ति फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है और एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। पृथ्वीराज कपूर ( Prithviraj Kapoor) से लेकर शम्मी कपूर (Shammi Kapoor), शशि कपूर (Shashi Kapoor), रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) तक सभी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाया है। इतना ही नहीं इस परिवार की बहू भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है। हाल ही में आलिया भट्ट 'रणबीर कपूर की दुल्हनिया' बनने के बाद कपूर खानदान की बहू बन चुकी है। आज हम आपको कपूर खानदान की सभी बहूओं से मिलवाने जा रहे हैं। इस लिस्ट में कुछ बहुएं ऐसी है जो बेहद लोकप्रिय अदाकारा रही हैं तो कुछ लाइमलाइट से कोसों दूर।
रामसरनी मेहरा कपूर (Ramsarni Mehra Kapoor)
बॉलीवुड में कपूर खानदान की नींव पृथ्वीराज कपूर ने रखी है। वह पहले कपूर थे जो दिग्गज अभिनेता और हिंदी फिल्म उद्योग का एक बड़ा चेहरा बने। उन्होंने रामसरनी से विवाह किया। रामसरनी 'राज कपूर', 'शम्मी कपूर' और 'शशि कपूर' की मां हैं।
कृष्णा कपूर (Krishna Kapoor)
कृष्णा कपूर दिग्गज अभिनेता राज कपूर की पत्नी थी। वह रितु नंदा, रीमा कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, ऋषि कपूर की मां हैं।
गीता बाली (Geeta Bali)
गीता बाली शम्मी कपूर की पूर्व पत्नी और आदित्य राज कपूर, कंचन केतन देसाई की मां थीं।
जेनिफर केंडल (Jennifer Kendal)
जेनिफर केंडल शशि कपूर की पत्नी थी। इतना ही नहीं वह एक अंग्रेजी अभिनेत्री और पृथ्वी थिएटर की संस्थापक थीं। वह कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर की मां हैं।
बबीता कपूर (Babita Kapoor)
बबीता कपूर रणधीर कपूर की पत्नी हैं और करिश्मा कपूर और करीना कपूर की मां हैं।
नीतू सिंह कपूर (Neetu Singh Kapoor)
नीतू सिंह ऋषि कपूर की पत्नी हैं और रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर की मां हैं।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
आलिया भट्ट हाल ही में कपूर खानदान की बहू बनी हैं और वह पॉपुलर एक्टर रणबीर कपूर की पत्नी हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS