आलिया से लेकर बॉलीवुड के इन सितारों ने रखा बच्चों का यूनिक नाम, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपने यूनिक ड्रेसिंग सेंस की वजह से जाने जाते हैं। वहीं, बात जब बच्चों के नाम रखने की हो तो सितारें काफी विचार-विमर्श कर यूनिक नाम खोजते हैं। हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के कई कपल माता-पिता बने हैं। फैंस अपने फेवरेट सेलेब्स से जुड़ी छोटी-बड़ी बातों को जानने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी बेटी का नाम रिवील किया है। आइए जानते हैं कि किन-किन सेलेब्स ने अपने बच्चों के यूनिक नाम रखे हैं।
आलिया-रणबीर ने अपनी बेटी का नाम 'राहा' रखा है। एक्ट्रेस ने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बेबी गर्ल के नाम की घोषणा की है। बता दें कि कपूर खानदान की लाडली का नाम दादी नीतू कपूर ने चुना है। राहा का मतल जीवन के दिव्य पथ से होता है। फैंस भी आलिया की बेटी का नाम बेहद पसंद कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी इसी साल मां बनी हैं। सोनम और आनंद अहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर अहूजा रखा है। इसका मतलब हवा या समीर से समझा जाता है। यह नाम भी सुनने में बेहद यूनिक मालूम पड़ता है। सेलेब्स समेत फैंस ने वायु के नाम को बेहद पसंद किया है।
'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की बेटी के चर्चे तो हर किसी ने सुने होंगे। फैंस आज भी उनकी बेटी की पहली झलक देखने के लिए बेताब है। ज्यादातर लोगों को तो प्रियंका की बेटी का नाम याद भी होगा। प्रियंका-निक ने अपनी बेटी का नाम मालती रखा है। यह नाम भी सुनने में बेहद यूनिक है। इस नाम का अर्थ भी इतना ही प्यारा है, जितना नाम सुनने में लगता है। मालती का मतलब फूलों की खुशबू से होता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी हाल ही में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। इसका अर्थ डिवाइन या दैवीय होता है। बिपाशा ने अपनी बेटी का नाम रखने पर कहा था कि मां के आशीर्वाद से उन्हें बेटी का सुख प्राप्त हुआ है। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है।
युवराज सिंह और हेजल भी इसी साल माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम ओरियन किच सिंह रखा है। बता दें कि ओरियन तारामंडल का एक तारा है। यह भी एक बेहद यूनिक नाम है, जिसे युवराज ने पसंद किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS