आलिया ने इस अंदाज में किया पापा महेश भट्ट को Birthday विश, फैमिली फोटो में रणबीर कपूर भी आए नजर

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आलिया के पापा महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का 73वां जन्मदिन है। एक्ट्रेस ने अपने पापा के बर्थडे पर उन्हें खास अंदाज़ में विश किया है। एक्ट्रेस ने महेश भट्ट के बर्थ डे पर अपनी फैमिली के कुछ प्राइवेट मूमेंट्स सोशल मीडिया पर शेयर किया है। महेश भट्ट के बर्थ डे पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी इस फैमिली मूमेंट में नजर आए हैं।
आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ देर पहले ही एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए आलिया ने अपने पिता महेश भट्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पोस्ट में एक्ट्रेस ने महेश भट्ट संग अपनी फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में जहां ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहने हुए महेश भट्ट नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में उनके साथ आलिया भी दिखायी दे रही हैं। तीसरी फोटो में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) और महेश भट्ट के साथ आलिया भट्ट और उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। आलिया ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "73 साल के युवा! जन्मदिन मुबारक हो पापा।" आलिया का ये पोस्ट कुछ ही मिनट पहले का है और इस पर खबर लिखे जाने तक लाखों लाइक्स आ चुकें हैं।
फोटोज को देखकर लगता है कि रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट की फैमिली के साथ काफी बढ़िया टाइम बिताया है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब आलिया के फैमिली के साथ रणबीर कपूर नजर आए हों। इसके पहले आलिया के दादा के बर्थडे पर रणबीर कपूर नजर आए थे। वहीं आलिया भी रणबीर की फैमिली में काफी घुली मिली है। चाहें रणबीर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का बर्थडे हो या फिर बहन रिद्धिमा (Riddhima Kapoor) का एक्ट्रेस हर किसी को टाइम पर विश करना नहीं भूलती। इतना ही नहीं आलिया को कई बार नीतू कपूर के साथ उनके घर की कंस्ट्रेक्शन साइट पर मुआएना करते हुए भी देखा जा चुका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS