जब विज्ञान ने इस हसीना को दिया सबसे खूबसूरत महिला का खिताब, पति के फैंस ने जमकर किया ट्रोल

जब विज्ञान ने इस हसीना को दिया सबसे खूबसूरत महिला का खिताब, पति के फैंस ने जमकर किया ट्रोल
X
खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। यह कह पाना कि सबसे खूबसूरत महिला कौन है यह काफी मुश्किल है लेकिन शायद अब यह काफी आसान हो गया है। दुनिया में सबसे खूबसूरत चेहरा किसके पास है? हाल ही में इस सवाल का जवाब विज्ञान ने भी दे दिया है। अमेरिकी अभिनेत्री एम्बर हर्ड (Amber Heard) दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं।

खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। यह कह पाना कि सबसे खूबसूरत महिला कौन है यह काफी मुश्किल है लेकिन शायद अब यह काफी आसान हो गया है। दुनिया में सबसे खूबसूरत चेहरा किसके पास है? हाल ही में इस सवाल का जवाब विज्ञान ने भी दे दिया है। अमेरिकी अभिनेत्री एम्बर हर्ड (Amber Heard) दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं। अत्याधुनिक फेस-मैपिंग डेटा के अनुसार सुंदरता के मामले में एम्बर किम कार्दशियन (Kim Kardashian) और ब्रिटिश सुपर मॉडल केट मॉस (Kate Moss) को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले काफी समय से एम्बर अपने एक्स हस्बैंड जॉनी डेप (Johnny Depp) के साथ लीगल कारणों से सुर्ख़ियों में रही हैं।

वहीं इस खबर के आने के बाद जॉनी डेप के फैंस एक्ट्रेस को खूब ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो मानों कमेंट्स की बहार आ गयी है और ट्रोलर्स एक्ट्रेस की जमकर खिंचाई कर रहे हैं। चेहरे की खूबसूरती को मापने के लिए ब्यूटी फी के ग्रीक गोल्डन रेशियो का भी इस्तेमाल किया जाता है। हजारों सालों से इसे परफेक्ट फेस नापने का सीक्रेट फॉर्मूला कहा जा रहा है। इस फॉर्मूले से पता चला कि 36 वर्षीय एम्बर का चेहरा 91.85 प्रतिशत सटीक है। एम्बर का परीक्षण लंदन के सर्जन डॉ जूलियन डी सिल्वा ने किया था। उन्होंने कहा कि यह परीक्षण नवीनतम फेशियल मैपिंग तकनीक के जरिए किया गया। इस स्केल से उनकी आंखें, भौहें, नाक, होंठ, ठुड्डी, जबड़ा और चेहरे का आकार मापा गया है। चेहरे के 12 मार्कर बिंदुओं का विश्लेषण किया गया। फी के ग्रीक अनुपात में एम्बर का चेहरा 91.85 प्रतिशत सटीक है।

ग्रीक्स का कहना है कि सभी प्राकृतिक चीजों में एक अनुपात होता है। उनका मानना ​​है कि दुनिया के सबसे खूबसूरत चेहरे का सीक्रेट फॉर्मूला भी दिया जा रहा है। लंदन में सेंटर फॉर एडवांस्ड फेशियल कॉस्मेटिक एंड प्लास्टिक सर्जरी चलाने वाले डॉ जूलियन डी सिल्वा ने कहा है कि - हम एक नई कंप्यूटर मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस तकनीक के जरिए हमने खूबसूरत चेहरे के पीछे के कुछ राज खोजे हैं। इस तकनीक के जरिए किम कार्दशियन के चेहरे की भी जांच की गई। वह सुंदरता में दूसरे स्थान पर रहीं। उनका चेहरा 91.39 प्रतिशत सटीक है।

Tags

Next Story