आम्रपाली दुबे के खास अंदाज में बर्थडे विश करने पर खुद को नहीं रोक पाए निरहुआ, बोले- Love U...

आम्रपाली दुबे के खास अंदाज में बर्थडे विश करने पर खुद को नहीं रोक पाए निरहुआ, बोले- Love U...
X
निरहुआ (Nirahua) के नाम से मशहूर भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) एक एक्टर, संगीतकार, निर्माता, टेलीविजन होस्ट और पॉलिटिशियन हैं। भोजपुरी के दिग्गज एक्टर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। निरहुआ लाखों दिलों पर राज करते हैं और अपने काबिलियत के दम पर उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक अलग जगह बनाई है।

निरहुआ (Nirahua) के नाम से मशहूर भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) एक एक्टर, संगीतकार, निर्माता, टेलीविजन होस्ट और पॉलिटिशियन हैं। भोजपुरी के दिग्गज एक्टर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। निरहुआ लाखों दिलों पर राज करते हैं और अपने काबिलियत के दम पर उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। 2007 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म "चलत मुसाफिर मोह लियो रे" से अपने एक्टिंग की शुरुआत की लेकिन उनको पॉपुलैरिटी 2008 की हिट "निरहुआ रिक्शावाला" से मिली।

सैकड़ों फिल्में और गाने करने के बाद निरहुआ ने राजनीति में भी कदम रखा है। बीजेपी से आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के बाद निरहुआ अब राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे है। लोगों और उनके टफ समय में मदद कर वे लाखों लोगों के मसीहा बन गए हैं। उनके लविंग नेचर की वजह से उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है। निरहुआ ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और फैंस को आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ उनकी शानदार बॉन्डिंग पसंद है।

इस बीच आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और निरहुआ की साथ में फोटोज का एक वीडियो तैयार कर शेयर किया है। वहीं एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "'मेरे स्पेशल बॉय को जन्मदिन की शुभकामनाएं...अच्छे समय से लेकर बुरे समय तक आप हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हो। 8 साल से आपको जानना मेरी जिंदगी के खूबसूरत 8 सालों में से एक है। खूब खुश रहिए, दीर्घायु रहिए, हमेशा स्वस्थ रहिए और जीवन भर ऐसे ही एक नम्बर रहिए।"

वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने भी दिनेश लाल यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी और निरहुआ की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सुपरस्टार दिनेश लाल यादव, आपकी सादगी ही आपको बेहद खास बनाती है, आपकी सरलता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। इस सदैव कायम रखिएगा। सुपरस्टार तो हमारी इंडस्ट्री में बहुत है पर आप जैसा तो सिर्फ आप ही हैं। भगवान आपको खुश रखें..हैप्पी बर्थडे।"

Tags

Next Story