एयरपोर्ट पर दिखे Ananya Panday और Aditya Roy Kapur, यूरोप में मना रहे थे वेकेशन

एयरपोर्ट पर दिखे Ananya Panday और Aditya Roy Kapur, यूरोप में मना रहे थे वेकेशन
X
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर गुरुवार की सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। यह Rumoured Couple कई दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रहा है। जिसके चलते उनके फैंस उन्हें एकसाथ देख काफी खुश हैं।

Ananya Panday and Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड के शहर में एक नया रोमांस पनप रहा है। पिछले कुछ समय से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की डेटिंग की अफवाह चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) पिछले हफ्ते यूरोप में एक साथ देखे गए हैं। जिसके बाद वे काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर गुरुवार की सुबह मुंबई लौटे। इन दोनों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे स्पेन और पुर्तगाल में एक साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि ऑनलाइन साझा की गई तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के करीब पोज देते हुए नजर आए, लेकिन मुंबई हवाई अड्डे से दोनों को अलग-अलग निकलते हुए देखा गया।

खबरों के मुताबिक, लगभग एक सप्ताह तक, यूरोप की कई जगहों से इन दोनों की तस्वीरे सामने आई हैं। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की पुर्तगाल (Portugal) से एक विडियो सामने आई थी, जिसमें दोनों स्कूटर की सवारी करते नजर आए थे। क्लिप में, जब अनन्या अपने स्कूटर से स्ट्रगल कर रही थी, तब आदित्य पीछे मुड़कर उसका इंतजार करते हुए दिखे। अनन्या गुलाबी टॉप और सफेद मिनी स्कर्ट में थी, जबकि आदित्य ग्रे टी-शर्ट और काले शॉर्ट्स में थे। उन्होंने पहली बार कुछ दोस्तों के साथ स्पेन में आर्कटिक मंकीज कॉन्सर्ट में भाग लिया और बाद में उन्हें फैंस द्वारा पुर्तगाल के एक रेस्तरां में एक साथ देखा गया।


अनन्या और आदित्य की आने वाली फिल्म

दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें, तो आदित्य रॉय कपूर हाल ही में अपनी पहली वेब सीरीज (Web Series) द नाइट मैनेजर में नजर आए थे। उनके पास अनुराग बसु की मल्टी-स्टारर फिल्म है, जिसका शीर्षक मेट्रो... इन डिनो है। अनन्या अगली बार ड्रीम गर्ल 2, खो गए हम कहां, कंट्रोल और एक वेब शो, कॉल मी बा में भी दिखाई देंगी।

Also Read- Dream Girl 2: आशिकों के दिल का टेलीफोन बजाएंगे आयुष्मान, रिलीज डेट आउट

Tags

Next Story